महेंद्र नाथ सोफत के स्वागत कार्यक्रम में दिखी भाजपा की गुटबाजी

Tuesday, Apr 23, 2019 - 05:34 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): डेढ़ दशक से भी अधिक समय के बाद भाजपा में वापसी करने वाले सोलन के पूर्व भाजपा विधायक और शांता कुमार सरकार में परिवहन मंत्री रहे महेंद्र नाथ सोफत के सोलन पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, वहीं सोलन भाजपा मंडल ने सोफत से दूरी बनाई रखी, जिससे भाजपा की सोलन में गुटबाजी साफ देखने को मिली। वहीं महेंद्र नाथ सोफत ने कहा कि वह प्रदेश में विकास को गति देने के लिए और प्रदेश के युवा एवं ईमानदार मुखिया के हाथों को मजबूत करने के लिए बिना किसी शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।

गुटबाजी को खत्म करके सबको लाएंगे एक मंच पर

उन्होंने कहा कि वह सोलन में अपने अनुभव से भाजपा की गुटबाजी को खत्म करके सबको एक मंच पर लाएंगे। उन्होंने सोलन शहर की मूलभूत समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सोलन में अस्पताल, पीने के पानी, पार्किंग और ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की मुख्य समस्या है व नगर परिषद को कार्पोरेशन बनाना भी अति आवश्यक है। वही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना पुराना मित्र बताया और उनको लेकर कोई भी बात कहने से टालते हुए नजर आए।

Vijay