विधानसभा चुनावों में इस वर्ष बढ़ सकता है महिला उम्मीदवारों का आंकड़ा : इंदु गोस्वामी

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 09:19 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों का आंकड़ा बढ़ सकता है। चुनाव जीतने वाले चेहरों को देखकर पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को चुनावों में उतारेगी। रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी महिला सम्मान के लिए काम किया, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए समाज की सोच में परिवर्तन लाना अनिवार्य है। समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच होने पर ही जघन्य अपराधों को रोका जा सकता है। 

इंदु गोस्वामी ने कहा कि अग्निवीर योजना में युवाओं को देश के प्रति सम्मान और जनता की सुरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। इससे युवाओं की महिलाओं व समाज के प्रति सोच में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि 10 से ज्यादा योजनाएं और कार्य ऐसे हैं जो मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में ही शुरू हुए, जिनका लाभ लाखों बेटियों, बहनों और माताओं तक पहुंचा है। पत्रकार वार्ता के दौरान बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि इस मामले से केंद्रीय योजनाओं को न जोड़ा जाए। इस मामले में विशेषज्ञ ही बेहतर तरीके से राय दे सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News