पन्ना प्रमुख लगाएंगे ''बेड़ा पार'', सतपाल सत्ती का दावा

Sunday, Dec 16, 2018 - 05:29 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और बताया कि आने वाले चुनावों के चलते भाजपा किसी भी तरह की कोर कसर छोड़ने वाली नहीं है। इसलिए वह 23 दिसंबर को होने वाले पन्ना प्रमुख कार्यक्रम से शिमला विधानसभा क्षेत्र का बिगुल फूंकने वाली है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में केवल आमंत्रित कार्यकर्ता ही आ पाएंगे।जिन्हें चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी और यही पन्ना प्रमुख भाजपा के जीत का आधार बनेंगे। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप और प्रदेशा प्रवक्ता रितु सेठी भी मौजूद रही।

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि चुनावी पन्ने पर 30 वोटर होते हैं जिन पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया जो अपने तीस मतदाताओं को भाजपा की नीति और विचारधारा से जोड़ेगा और यही पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक जुट करने के लिए यह सम्मेलन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी बड़े नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक लक्ष्य पर केन्द्रित होकर आगे बढ़ें। इस लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।






 

Ekta