परिवर्तन रथ यात्रा का जवाब देने को कांग्रेस तैयार, देखिए क्या है प्लान

Tuesday, Jul 04, 2017 - 04:24 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल के तहत बीजेपी की चल रही परिवर्तन रथ यात्रा के पलटवार में राज्य की कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। राज्य के 68 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पथ यात्रा में वीरभद्र सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने का दावा किया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि यह यात्रा भी उन्हीं के नेत्रित्व में होगी। यह 18 से 24 जुलाई, 1 से 7 अगस्त और 15 से 21 तक होंगी। कांग्रेस की इस अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, सुजान सिंह पठानिया और धनी राम शाणडिल शामिल थे। हालांकि यात्रा के शुरू होने का स्थान अभी निर्धारित करना बाकी है। 


पथ यात्रा के बाद हिमाचल में कांग्रेस के कई बड़े नेता बनेंगे रोड मैप का हिस्सा
बताया जाता है कि सुक्खू चुनावी साल में शुरू जाने वाली कांग्रेस की पथ यात्रा को बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा पर पलटवार मानने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन अंदरखाते कांग्रेस भी जानती है कि चुनावों के लिए रोड मैप बनाने में उसने थोड़ी देर कर दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस बीजेपी के नक्शे कदम पर नहीं, अपनी पार्टी की रणनीति के हिसाब से ही कोई कार्यक्रम शुरू करती है। उन्होंने कहा कि पथ यात्रा के बाद ही हिमाचल में कांग्रेस के राष्ट्रीय उप्पाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता कांग्रेस के रोड मैप का हिस्सा बनेंगे।