धर्मपुर बीडीसी पर लहराया भगवा, जमुना देवी अध्यक्ष व मदन मोहन बने उपाध्यक्ष

Wednesday, Feb 03, 2021 - 06:18 PM (IST)

धर्मपुर (ठाकुर): पंचायत समिति धर्मपुर में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। बुधवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में 23 सदस्यों वाली पंचायत समिति में भाजपा 17 सदस्यों के साथ धर्मपुर कार्यालय में पहुंची जबकि विरोधी खेमा नामांकन के लिए भी नहीं पहुंचा। एसडीएम कसौली संजीव धीमान की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।  इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक ही नाम दाड़वा दून हलका वार्ड से जमुना देवी व गुलहाड़ी वार्ड से मदन मोहन मेहता का आया, जिसके चलते जमुना देवी को निर्विरोध अध्यक्ष व मदन मोहन मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया में बरोटीवाला से सुदामा, पट्टा बाडिय़ां से प्रेम चंद, जगजीतनगर से कमलेश ठाकुर, धर्मपुर से आशा देवी, जाबली से मैना देवी, प्राथा से चंपा ठाकुर, कुठाड़ से शिवानी ठाकुर, आजी मातला से चांदनी, गुलहाड़ी से मदन मोहन मेहता, रौड़ी से मनोज ठाकुर, चंडी से अमर चंद, कोट बेजा से भगवान दास, गडख़ल कसौली से नरेश ठाकुर, जाडला से सुनील ठाकुर, कालूझिंडा से जसबीर कुमारी व सूरजपुर से जसबीर कौर शामिल रहीं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को ईमानदारी व सेवा की भावना से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठाकुर, बीडीओ धर्मपुर रवि बैंस, पंचायत इंस्पैक्टर राजेश कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर हंसराज चंदेल, कसौली मंडल प्रधान कपूर सिंह वर्मा, दूंन मंडल प्रधान बलवीर ठाकुर, पंचायत समिति नालागढ़ के वाइस चेयरमैन प्रेम चंद ठाकुर, डीआर चंदेल, नप बद्दी के उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, खेम चंद ठाकुर, सुंदरम ठाकुर, मदन शांडिल, बब्बू अत्री, मीना राम, मदन, सुंदर सिंह, तरसेम चौधरी, सोनी प्रधान, संजीव ठाकुर, तरसेम जुड्डी, पूर्ण चंद गुप्ता, पवन शर्मा, ललित शर्मा, कृष्ण कौशल, राजकुमार सिंगला, वीरेंद्र चौधरी, अश्विनी, गुरभाग, सुदामा, संजीव गिरि, गुरमीत चौधरी, खुशी राम, दुनी चंद धीमान, जोगिंद्र शर्मा, सुरजीत सिंह लाम्बा, दीक्षा, रत्न ठाकुर, चंदन शर्मा, चैन सिंह, यशवंत, सीता राम, किरण प्रकाश अत्री, चरण यादव, बिल्लो नेगी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vijay