भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह

Saturday, Feb 13, 2021 - 06:31 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता एनएल नड्डा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को उनका अचानक पांव फिसल गया, जिसके बाद पेट दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में एक्स-रे व सिटी स्कैन करने बाद एनएल नड्डा को कुछ घंटों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के वीआईपी वार्ड में एडमिट किया गया। बताया जा रहा है कि एक्स-रे व सिटी स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। वहीं बिलासपुर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने दी जानकारी दी कि डरने की कोई बात नहीं है। एनएल नड्डा ठीक हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Content Writer

Vijay