भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर, सुंदरनगर में होगा रोड शो

Friday, Dec 15, 2023 - 12:04 AM (IST)

सुंदरनगर/बिलासपुर (सोनी/विशाल): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 15 दिसम्बर से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर, सुंदरनगर और कुल्लू जाएंगे। 15 दिसम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का रात्रि ठहराव विजयपुर (बिलासपुर) में होगा। 16 दिसम्बर को  प्रात: 10 से 12 बजे तक बिलासपुर में नड्डा का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके उपरांत सड़क मार्ग द्वारा वह बिलासपुर से सुंदरनगर जाएंगे। नड्डा 12.30 बजे सुंदरनगर पहुंच जाएंगे। दोपहर साढ़े 12 व 1 बजे सुंदरनगर में नड्डा अभिनंदन कार्यक्रम एवं रोड शो में भाग लेंगे। दोपहर 1.15 बजे नड्डा जिला सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यालय अवलोकन, अभिनंदन एवं सम्बोधन होगा। 

इसके बाद जेपी नड्डा सुंदरनगर से मंडी (मुख्यमंत्री संवाद केन्द्र) सड़क मार्ग से जाएंगे जहां सायं 4 से 5.30 बजे तक वह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। सायं 5.30 बजे भाजपा अध्यक्ष कुल्लू के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में ही रहेगा। नड्डा कुल्लू 7.15 बजे पहुचेंगे। 17 दिसम्बर को नड्डा कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर में वीरवार को पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल व पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 633.73 करोड़ की राहत राशि का प्रयोग सही ढंग से किया जाए क्योंकि प्रदेश के अनेक स्थानों से राहत पहुंचाने हेतु भाई-भतीजावाद की शिकायतें आ रही हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay