BJP विधायक रणधीर शर्मा ने वीरभद्र सरकार पर साधे कई निशाने

Monday, Oct 09, 2017 - 03:19 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने वीरभद्र सरकार पर कई निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, उन्हें प्रदेश की नहीं बल्कि सिर्फ अपने विकास की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार होती है ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं बनती है। पैसा ज्यादा आता है और विकास ज्यादा होता है लेकिन जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार होती है विकास ठप्प हो जाता है। पैसा आता ही नहीं है और अगर आता भी है तो बहुत कम आता है। 


90 हजार की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण 
रणधीर ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में उन्होंने 63 करोड़ रुपए पीने के पानी की स्कीमों पर खर्च किए जबकि कांग्रेस पार्टी अपने कई कार्यकालों में इतना पैसा खर्च नहीं कर पाई। इसके अलावा रणधीर शर्मा ने नैनादेवी विधानसभा के तहत कबीरपंथी बस्ती बैहल के एक लाख 90 हजार की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले बैहल के कार्यकर्ताओं व युवाओं ने उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लगभग 100 बाइक सवार ने एक विशाल रैली भी निकाली।