सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 09:20 PM (IST)

मंडी (पुुरुषोत्तम): सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश भाजपा के महासचिव राकेश जमवाल की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा उनके पीएसओ की भी रिपोर्ट रविवार दोपहर को पॉजिटिव आ चुकी है। विधायक ने पॉजिटिव आने की जानकारी अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज के माध्यम से शेयर की है। विधायक ने खुद को होम आइसोलेट करते हुए लोगों को एहतियात बरतने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि विधायक के संपर्क में आने वालों की फेहरिस्त भी 200 लोगों से अधिक है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

बता दें कि शनिवार शाम को ही विधायक राकेश जमवाल विधानसभा से लौटने के बाद अपने ग्रह क्षेत्र सुंदर नगर पहुंचे थे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी शनिवार को सुंदर नगर पहुंचे थे और विधायक राकेश जमवाल ने उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया था। यही नहीं, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री विरेन्द्र कंवर का सुन्दरनगर पहुंचने पर इन्होंने अभिनन्दन किया था और अधिकारियों से भी मिले थे।

आज दिन में विधायक भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा के साथ बैठक में भी थे। अब करीब 200 से अधिक लोगों ने जानकारी मिलते ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। विधायक से मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री अपने अपने क्षेत्र में भी आज लोगों से मिले हैं। जिससे ये चेन लंबी बनती जा रही है।बता दे कि इससे पूर्व मंडी जिला से संबंध रखने वाले जल शक्ति मंत्री भी 2 सप्ताह पूर्व पॉजिटिव आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News