Bilaspur: बंबर ठाकुर की बयानबाजी पर MLA जेआर कटवाल का पलटवार, कांग्रेस को बताया 'कोकीन कांग्रेस'

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 04:53 PM (IST)

बिलासपुर: भाजपा विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता बंबर ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बारे में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर को शायद अपने तथ्य ठीक कर बयान देने चाहिए, केवल मात्र जनता को गुमराह करने के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए। जेपी नड्डा ने एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और आज वह विभिन्न पदों पर कार्य कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। जीतराम कटवाल ने कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की 5600 करोड़ रुपए की ड्रग्स खेप मामले में गिरफ्तारी पर जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सी फॉर कांग्रेस, सी फॉर करप्ट कांग्रेस और सी फॉर कन्फ्यूज कांग्रेस है, लेकिन अब सी फॉर कोकीन कांग्रेस हो गया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी स्थिति चिंताजनक है, प्रदेश में माफिया हावी है और यह सच्चाई जब जनता के सामने आती है तो कांग्रेस नेता परेशान हो जाते हैं।

जेपी नड्डा के खिलाफ क्या कहा है बंबर ठाकुर ने 
कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव बंबर ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि नड्डा सिर्फ अपनी जय-जयकार में रुचि रखते हैं और बिलासपुर की समस्याओं के समाधान या हिमाचल के लिए आर्थिक पैकेज लाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने नड्डा पर छल-कपट की राजनीति का आरोप लगाते हुए पूछा कि कांग्रेस सरकार के समय विपक्ष के नेता और उनके पिता को शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद किस आधार पर मिला था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News