भाजपा MLA ने संगठन को दी यह नसीहत

Saturday, Jul 01, 2017 - 04:21 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): भाजपा संगठन को आने वाले समय में मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी चुनेगा उनको एकजुट होकर साथ देना होगी। यह नसीहत सराज से पार्टी विधायक और प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा के पधर में भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत कम अंतर से हारती है और इस बार यहां से जो भी व्यक्ति विधायक का दावेदार रहेगा पूरे संगठन को उसके साथ ही चलना पड़ेगा।


जनता से जुड़ा होने वाले व्यक्ति को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कभी नजरअंदाज नहीं करेगा
उन्होंने संगठन को दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि विधायक दो नहीं हो सकते, विधायक तो एक ही होगा और शीर्ष नेतृत्व जो भी तय करेगा वो सभी को सर्वमान्य होना चाहिए। उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह भी आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति धरातल स्तर पर जनता से जुड़ा होगा और ईमानदारी से काम करेगा, उसे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कभी नजरअंदाज नहीं करेगा।