संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जरूरी : रणधीर शर्मा

Saturday, Jul 06, 2019 - 06:07 PM (IST)

बिलासुपर (मुकेश): श्री नयनादेवी भाजपा मंडल का सदस्यता अभियान कार्यक्रम श्री नयनादेवी से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने की। इस सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री नयनादेवी जी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश शर्मा भाजपा में शामिल हुए। पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने ओम प्रकाश शर्मा से भाजपा का सदस्यता फार्म भरवा कर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

सभी कार्यकर्ताओं से की प्राथमिक सदस्य बनाने की अपील

सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान एक अहम पहलू है। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव होते हैं, उससे पहले संगठन में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। सदस्यता अभियान भी 2 तरह का होता है, एक प्राथमिक और दूसरा सक्रिय सदस्यता। प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए होती है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले प्राथमिक सदस्यता अभियान पूरा किया गया था, जिसमें श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरे नंबर पर आया था। इसमें प्राथमिक सदस्य 22,130 हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी प्राथमिक सदस्य बनाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ें ताकि श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र सदस्यता अभियान में इस बार नंबर-1 पर आए।

भाजपा का सदस्यता अभियान एक अहम कड़ी

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक अहम कड़ी है और कार्यकर्ताओं को घर-द्वार जाकरसदस्य बनाने हैं ताकि पार्टी व संगठन मजबूत हों। इस मौके पर अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल व मंडलाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा सचिव रामपाल, मंडल मोर्चा सचिव और नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।

Vijay