देहरा भाजपा मंडल के चुनावों में हुए हंगामे पर पंचायत समिति के सदस्य जानिए क्या बोले

Monday, Nov 04, 2019 - 06:03 PM (IST)

धर्मशाला(नृपजीत निप्पी): देहरा भाजपा मंडल के चुनावों में हुए हंगामे पर पचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पंचायत समिति सदस्य जसबीर गुलेरिया ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देहरा भाजपा मंडल के चुनाव शांतिपूर्वक व सर्वसहमति से सम्पन हुआ था और सर्वसहमति से ही निर्मल सिंह को मंडलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ने कुछ भाजपा विरोधी लोगों के कहने पर सुनियोजित तरीके से हंगामा करने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि आप वीडियो और मेरे द्वारा दी गई तस्वीरों से भी देख सकते हो कि यह व्यक्ति मेरे कुच्छ कहने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझ रहा था मैंने सिर्फ इसको वहां से हटाने की कोशिश की थी। उ्नहोंने कहा कि वहां खड़े एक व्यक्ति जिसको की यह अपने साथ लाया था ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया उक्त वीडियो से बाद में स्क्रीन शॉट लेकर लोगो को तथा पत्रकार बंधुओ को भर्मित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि दरसल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुरू से ही संगठन तथा भाजपा सरकार के खिलाफ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले 25 फरवरी 2018 को ट्रेन रोककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया फिर 2 सितम्बर 2018 को मुख्यमंत्री जयराम द्वारा चलाए गए जनमंच कार्यक्रम में हंगामा कर भाजपा सरकार के खिलाफ बयान बाजी की। जिसकी वीडियो तथा तस्वीरे भी मैंने आपके साथ सांझा की। फिर अभी दो महीने पहले सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। जसबीर गुलेरिया ने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी पत्रकारो के साथ सांझा की. उन्होंने कहा कि मैं पुनः एक बार फिर कहता हूं की यह सारा हंगामा इस व्यक्ति ने भाजपा विरोधी निर्दलीय विधायक के कहने पर किया। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पूर्व मंत्री रविन्दर रवि जी के विच सम्वन्ध खराब करने की साजिश है।

kirti