BJP महिला मोर्चा ने फूंका नीरज भारती का पुतला, गिरफ्तारी की उठाई मांग

Saturday, Aug 25, 2018 - 03:53 PM (IST)

शिमला (विकास): पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी और प्रदेश महिला मोर्चा की नेत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गईं अभद्र टिप्णियों पर प्रदेश महिला महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शिमला में महिला मोर्चा ने नीरज भारती का पुतला फूंका और नीरज भारती को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि भारती सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रोयोग कर रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द उन्हें खिलाफ कार्रवाई करे और जब तक कार्रवाई नही होती तब तक महिला मोर्चा अपना प्रदर्शन जारी रखेगा।

प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि  पूर्व विधायक और सी.पी.एस. ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे पूरा समाज शर्मसार हुआ है और जिस महिला के खिलाफ उन्होंने अभद्र टिपण्णी की है इससे वह और उनका परिवार मानसिक पीड़ा से उभर नहीं पा रहा है। इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी की है लेकिन जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक महिला मोर्चा प्रदर्शन जारी रखेगा।

Vijay