''भाजपा ने टोल टैक्स से राहत देकर रचा इतिहास''

Friday, Mar 30, 2018 - 12:58 PM (IST)

संतोषगढ़: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल नंबर के घरेलू और छोटे कमर्शियल वाहनों का हिमाचल की सीमाओं पर प्रवेश करने पर टोल टैक्स बंद करने से जनता में खुशी का माहौल है। इस पर प्रदेश भाजपा सरकार ने टोल टैक्स संबंध में कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेकर प्रदेश की जनता को भारी राहत दी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका भारद्वाज, उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, प्रवीन गोयल, संतोष छावड़ा, ऊषा वाली, जर्नल सैक्रेटरी विन्दर कौर, नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल, पूर्व पार्षद कुलविन्द्र कौर, पार्षद अंजू देवी, रंजना कंवर व आशा देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।


महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना प्रवास के पहले दौरे में ही टोल टैक्स से प्रदेश की जनता को राहत देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आती है। तब-तब ही प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने जैसे कार्य करती है जोकि पूर्व कांग्रेस सरकार पिछले 5 वर्ष में टोल टैक्स हटाने को लेकर रणनीति बनाती रही इसलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को प्रदेश से चलता कर दिया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ऊना के पहले प्रवास में ही करोड़ों की सौगात ऊना विधानसभा क्षेत्र की जनता को दे गए।
 

Punjab Kesari