देश हित के लिए बना है भाजपा का संकल्प पत्र : जयराम(Video)

Monday, Apr 08, 2019 - 05:08 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र पर बयान देते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र देश हित के लिए बना है और एक बार फिर भाजपा के अगले 5 साल देश के विकास के लिए समर्पित होंगे। कुल्लू में आयोजित भाजयुमो के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और देश की आर्थिकी की किसानों के हित में भी कई योजनाओं की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जो साल में 6000 किसानों को देने की बात कही है।

वही कोई भी व्यक्ति बिना घर के नहीं होगा। उसपर भी विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। वही देश के सेना के लिए आधुनिक हथियारों तथा देश को आतंक से मुक्त बनाने की बातें भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में उसे अब बढ़ाया गया है और देश के सभी किसानो को इसमें जोड़ने की बात कही गई है। किसानों की आय 2022 तक दुगुना होगी उसके लिए भी योजना तैयार की गई है। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश की सत्ता में आने के सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें अपने घोषणा पत्र पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में ऐसी ऐसी बातें लिखी गई है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक बार फिर से अपने घोषणा पत्र पर विचार करना चाहिए।
 

kirti