ऊना में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, BJP नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Wednesday, Dec 25, 2019 - 01:13 PM (IST)

ऊना (अमित) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती को भाजपा हाईकमान के आदेश पर देशभर में सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में ऊना भाजपा द्वारा भी जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊना भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन सफर पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं ही नहीं बल्कि देश की जनता सहित सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए सम्मानीय थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया वहीं विश्वभर में देश का नाम ऊंचा किया। 

Edited By

Simpy Khanna