कांग्रेस के सम्पर्क में नहीं, चुनाव हर हाल में लड़ूंगा : रणवीर निक्का

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 01:02 AM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का ने कांग्रेस के नेताओं से सम्पर्क सम्बन्धी क्षेत्र में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वह न तो कांग्रेस पार्टी के सम्पर्क में है और न ही किसी कांग्रेसी नेता के। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि भाजपा की है लेकिन कांग्रेस पार्टी या नेता उन्हें पसंद करते हैं तो वो अलग विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कार्यकर्ता सम्मेलन में वह घोषणा कर चुके हैं कि यदि भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे अन्यथा निर्दलीय चुनाव में उतरेंगे। इस बार चुनाव लड़ने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी के पीछे नहीं दौड़ रहे बल्कि जनसम्पर्क अभियान में क्षेत्र की जनता के दरबार में जनसमर्थन मांग रहे हैं क्योंकि चुनाव लडऩे के लिए असली टिकट नूरपुर की जनता है। 

निक्का ने कहा कि हर हाल में वह चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। लगभग 1 वर्ष से उन्होंने नूरपुर क्षेत्र की जनता के बीच अपना जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है तथा उनको मिल रहे जनसमर्थन से कई दल उनके सम्पर्क में जरूर हैं लेकिन वह टिकट के लिए किसी भी दल या नेता के पास नहीं गए। निक्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कैम्प में उनका नाम यदि किसी ने उछाला है तो वह खुद हैरान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने की कोई भी संभावना नहीं है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News