4 राज्यों के जैसा होगा हिमाचल में कांग्रेस का हाल : राकेश जम्वाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 10:17 PM (IST)

मंडी (रजनीश): प्रदेश भाजपा मिशन रिपीट करेगी और कांग्रेस हाल ही में हुए 4 राज्यों के चुनाव की तरह कहीं पर भी नहीं दिखाई देगी। यह बात प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हैलीकॉप्टर वाले मुख्यमंत्री कहने वाले कांग्रेस नेता अपनी सरकारों के कार्यकाल को शायद भूल चुके हैं। क्या कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करते थे। कांग्रेस नेताओं के हैलीकॉप्टर वाले सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए राकेश जम्वाल ने कहा कि हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यों के लिए नहीं करते हैं, उन्हें प्रदेश की जनता की चिंता है। शीघ्र जनता के बीच में पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ऐसे साधारण पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें कहीं पर भी रोककर अपनी समस्या बताई जा सकती है। अगर कांग्रेस सरकारों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात करें तो उन तक पहुंचने में ही आम जनता के पसीने छूट जाते थे। 

तथ्यों को देखने के बाद बयानबाजी करें हर्षवर्धन

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन के सड़कों की दयनीय और स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली वाले बयान पर राकेश जम्वाल ने कहा कि उन्हें पहले तथ्यों को देख लेना चाहिए, इसके बाद ही बयानबाजी करनी चाहिए। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा के बयान पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के ऐसे कौन से सपने थे जो अधूरे रह गए हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के सपने देखने वाले कांग्रेस नेता इस बात को भूल जाएं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जितना अनुशासन भाजपा में उतना कांग्रेस में नहीं 

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर जम्वाल ने कहा कि यह उनकी पार्टी का मसला है। कैसे कार्यकारिणी बनाई वे बनाते रहें लेकिन जितना अनुशासन भाजपा में उतना कांग्रेस पार्टी में नहीं है। कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी बनाई है, आगे-आगे देखिए कांग्रेस के कितने लोग अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ खड़े होंगे। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का इतिहास रहा है कि वे अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर कांग्रेस पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर अपने ही प्रदेशाध्यक्ष को पद से हटाकर कौल सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से कुछ भी नहीं होने वाला है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News