हिमाचल में डेंगू की चपेट में आए भाजपा नेता ने PGI में तोड़ा दम

Wednesday, Oct 10, 2018 - 12:13 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में डेंगू से एक और मौत हो गई। शिमला में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे चुके सुभाष चंदेल को डेंगू ने अपना शिकार बनाया। उनकी चंडीगढ़ (पीजीआई) में मौत हुई। बताया जा रहा है कि शिमला में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे चुके सुभाष भाजपा के बड़े नेताओं के करीबी माने जाते थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के जिले बिलासपुर के भाजपा नेता की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी है। हिमाचल में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। 1590 मामले बिलासपुर से ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच अक्तूबर तक पूरे सूबे में 3575 मामले सामने आ चुके हैं। 

शिमला में इलाज के बाद भेजा था चंडीगढ़ 
बिलासपुर के मल्यावर के रहने वाले सुभाष चंदेल शिमला में कारोबारी थे। कुछ दिन पहले वह अपने घर बिलासपुर गए थे, जहां वह डेंगू की चपेट में आ गए। बिलासपुर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कोई सुधार न होने के चलते उन्हें शिमला लाया गया। बाद में यहां भी हालात बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

Ekta