बीजेपी नेता चेतन शर्मा का PGI में निधन, मंडी में शोक की लहर

Tuesday, Mar 13, 2018 - 04:45 PM (IST)

मंडी (नितेश सैनी): मंडी सदर मंडल भाजपा पर्व मंडलाध्यक्चेतन शर्मा का आज सुबह PGI में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हे मंडी अस्पताल लाया गया।। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ PGI रैफर किया गया। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया । चेतन शर्मा के निधन से मंडी जिला में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश और मंडी बीजेपी ने चेतन शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। इतना ही नहीं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा,सांसद रामवरूप, सहित भाजपा विधायकों ने गहरा दुख प्रकट किया है।