भाजपा ने चलाया डिजीटल फंड कलेक्शन अभियान, नमो एप के जरिए किया जा रहा एकत्र

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 04:53 PM (IST)

शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने देश भर मे माइक्रो डोनेशन कलेक्शन कार्यक्रम चलाया है। इस कार्यक्रम में पार्टी द्वारा डिजीटल माध्यम से नमो एप के जरिए 5 रू से एक हजार रुपए तक के माइक्रो डोनेशन इकठा कर रही है। आज शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा शिमला मंडल द्वारा डोनेशन कलेक्शन किया गया। भाजपा के प्रदेश मिडिया सहप्रभारी करण नंदा ने बताया कि प्रदेश में आज 74 मंडलो में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और पहली बार ये डोनेशन डिजीटल माध्यम से कलेक्ट किया जा रहा है, जिससे ये फंड पारदर्शी होगा और कोरोना काल में पार्टी द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्य में इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News