भाजपा कुल्लू मंडल के सचिव चंदन प्रेमी पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

Tuesday, Jan 19, 2021 - 11:34 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): भाजपा कुल्लू मंडल के सचिव चंदन प्रेमी को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 9 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर जीते हुए पार्षद चंदन प्रेमी को भाजपा कुल्लू मंडल के सचिव पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई चंदन प्रेमी पर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का खुले तौर पर समर्थन देने के बाद हुई है। गौर रहे कि नगर परिषद अध्यक्ष के लिए चंदन प्रेमी ने गोपाल कृष्ण महंत को समर्थन दिया था। नगर परिषद अध्यक्ष की ताजपोशी में भाजपा पदाधिकारी की ओर से खुले तौर पर समर्थन को लेकर कुल्लू मंडल ने प्रस्ताव पारित किया। जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि मंडल की शिकायत पर चंदन प्रेमी को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने के साथ ही भारमुक्त किया गया है।

Vijay