Bilaspur: भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं ने चलाया ऑनलाइन सदस्यता अभियान

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 03:35 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल ने प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर स्टाल लगाकर लोगों की ऑनलाइन सदस्यता की। इस अभियान के तहत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दधोल, जरोड़ा, ग्राम पंचायत औहर व बकरोआ में स्टाल लगाए गए। 

भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया और उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर घुमारवीं चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक अमरनाथ जरोड़ा, मोर्चा के उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, अनिल शर्मा, अमी चंद, सचिव पंकज भारद्वाज, रघुबीर सिंह, सुरेंद्र भारद्वाज व सुमित मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News