भाजपा किसान मोर्चा ने अस्पताल पहुंच मरीजों में बांटे फल

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 01:19 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए मरीजों को खुद फल वितरित किए। आजादी के अमृत महोत्सव और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत फल वितरण अभियान को शुरू किया गया। इस मौके पर राकेश बबली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत अंतोदय अभियान के तहत हर पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संबल प्रदान करते हुए मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर शनिवार को रीजनल अस्पताल ऊना में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश सरकार में कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना और फल भी वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू और जिला अध्यक्ष अविनाश मेनन विशेष रूप से मौजूद रहे। राकेश बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतोदय अभियान के तहत समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्रियान्वित की जा रही है। बबली ने कहा कि आज भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर अनेकों कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का अभियान छेड़ा गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News