किसान कानूनों से सुधरेगी किसानों की दिशा व दशा : राकेश शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 05:39 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने ज्वालामुखी में कहा कि 3 कृषि सुधार विधेयक जो केंद्र सरकार ने लागू किए हैं उनसे किसानों की दशा और दिशा सुधरेगी और प्रदेश के 3 लाख किसान परिवार हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार विधेयक के 3 कानूनों को लागू करने के लिए पूरे देश के किसान मोदी सरकार के ऋणी है और हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा कृषि सुधार विधेयक को गांव-गांव तक जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान छेड़ चुका है और कई जिलों का दौरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कृषि व किसान को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। छत्तीसगढ़, बिहार महाराष्ट्र, बंगाल व अन्य कई प्रदेशों में एक गरीब किसान के पास 500 रुपए भी न होने की वजह से किसान मुफलिसी का जीवन व्यतीत कर रहा था। कई किसानों ने तो आत्महत्या तक कर ली। किसानों को ऐसी स्थिति से उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ किसानों को 6000 रुपए वार्षिक अनुदान देकर आजादी के बाद पहली बार ऐसा कार्य किया है जो किसानों के हित के लिए उठाया गया कदम था। 95 हजार करोड़ रूपए इस कार्य पर खर्च किए गए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

इसी तर्ज पर प्रदेश की जयराम सरकार ने खुशहाल किसान योजना के तहत 25 करोड़ खर्च कर किसानों को उन्नत खेती उपलब्ध करवाने के लिए अभियान शुरू किया है वर्ष 2019 में देश के किसानों ने भाजपा के साथ खड़ा होकर 300 से अधिक सीटों में भाजपा को विजय दिलवाई और प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी  को दोबारा सत्ता पर आसीन कर दिया। बिहार में विधानसभा चुनाव और राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को जो प्रचंड जीत मिली है वह इस बात का प्रमाण है कि देश का किसान आज भी मोदी सरकार के साथ खड़ा है।

कृषि मंत्री ने किसान संगठनों को इन कृषि सुधार विधेयक में संशोधन करने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें कृषि मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम इन विधेयकों में संशोधन करने के लिए तैयार है एमएसपी व मंडिया बंद नहीं की जाएगी जिसके लिए सरकार किसानों की मांगों को मानने के लिए तैयार है परंतु कुछ राजनैतिक स्वार्थी राष्ट्र विरोधी ताकते किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनके कंधों पर बंदूक रखकर निशाना साध रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News