कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए वीरभद्र के करीबी रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू

Tuesday, Apr 30, 2019 - 03:54 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): कांगड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कभी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी रहे पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम की मौजूदगी में सुरेंद्र काकू ने ज्वालामुखी में भाजपा का दामन थामा। उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर समस्त सदस्यों का स्वागत किया। बता दें कि सुरेंद्र काकू कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। ऐसे में कांगड़ा में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एक ही पुकार है ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’। उन्होंने कहा कांग्रेस के रोड शो में भी मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी विशेष ही नहीं, आमजन भी नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। इन योजनाओं से देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में जनता ने ठान लिया है कि फिर एक बार मोदी सरकार को बनाया जाएगा।

प्रदेश में भी भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के नेता घबरा गए हैं। यही कारण कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कई कांग्रेसी नेता टिकट नहीं ले पाए। जयराम ने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और ऐसा नेतृत्व केवल मोदी ने ही दिया है। मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीताना होगा।

Ekta