BJP IT सैल ने नियुक्त किए संयोजक, जानिए कौन-कहां शिफ्ट

Wednesday, Jun 27, 2018 - 08:43 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा आई.टी. विभाग ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक जिला के संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा व सभी संगठनात्मक जिलाध्यक्षों की सहमति से आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक रवि राणा, सह संयोजक पुनीत शर्मा एवं राहुल डोगरा ने इन नियुक्तियों को किया है। सभी जिला संयोजक एवं सह संयोजकों को 5 दिन के भीतर अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। 


इसमें संगठनात्मक चम्बा जिला से बोद्ध राज को संयोजक, पवन कुमार वर्मा व अशोक कुमार को सह संयोजक, जिला नूरपुर से अमन राणा को संयोजक, दीपक कौशल व हरदीप को सह संयोजक, कांगड़ा से चंद्र भारद्वाज को संयोजक, तुषार शर्मा व अमित डोगरा को सह संयोजक, पालमपुर से पवन चौधरी को संयोजक, संदीप कश्यप व हैप्पी को सह संयोजक, देहरा से देविंद्र सिंह पटियाल को संयोजक, अनिल ठाकुर व कमलेश कुमारी को सह संयोजक, ऊना से बलविंद्र गोल्डी को संयोजक, करन वीर राणा व विकास शर्मा को सह संयोजक, हमीरपुर से महेंद्र सिंह को संयोजक, अभिषेक व निशांत शर्मा को सह संयोजक, बिलासपुर से राजेश शर्मा को संयोजक, जरनैल सिंह को सह संयोजक, कुल्लू से नरेंद्र ठाकुर को संयोजक, सरोज ठाकुर व महेंद्र सिंह गुलाटी को सह संयोजक, लाहौल-स्पीति से पंकज सशानी को संयोजक, तंजीन लकोदर व राहुल मिरुपा को सह संयोजक, शिमला से सुदीप महाजन को संयोजक, सुभाष वर्मा व मोहित ठाकुर को सह संयोजक, महासू से अनिल शर्मा को संयोजक, हरीश चौहान व सुरेंद्र वर्मा को सह संयोजक, सिरमौर से प्रकाश ठाकुर को संयोजक, सूरत सिंह व राजेश शर्मा को सह संयोजक, सोलन से विक्रम मट्टू को संयोजक, मंडी से राज कुमार को संयोजक, सूरज प्रकाश व राजीव सूद को सह संयोजक, किन्नौर से वेद राज नेगी को संयोजक, अशोक जिता को सह संयोजक, सुंदरनगर से रमेश कुमार को संयोजक, सुनील कुमार सह संयोजक बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तुरन्त प्रभाव से लागू होंगी। 


कार्यकारिणी में भी किए गए बदलाव
भाजपा की तरफ से कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें सुशील राठौर की जगह अर्जुन कपूर को शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही जितेंद्र वर्मा को सुंदरनगर और मंडी, तरुण विमल को कुल्लू और लाहौल-स्पीति तथा रजित भारतीय को हमीरपुर और बिलासपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में पहली बार डिजाइनिंग टीम का भी गठन किया गया है। इस टीम में विके श तोमर(सिरमौर) एवं आशीष शर्मा (हमीरपुर) को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में स्थान देने के अलावा प्रदेश डिजाइनिंग टीम का सदस्य बनाया गया है। हरिकृष्ण (मंडी) एवं विनोद कुमार (कांगड़ा) को प्रदेश डिजाइनिंग टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

Ekta