BJP ने 4 मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानने के लिए पढ़ें खबर

Friday, Jul 20, 2018 - 06:55 PM (IST)

शिमला: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने 4 मंत्रियों को संसदीय पालक का दायित्व सौंपा है। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तरफ से इन नियुक्तियों को किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य, आयुर्वेद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दायित्व संभालेंगे। इसी तरह वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मंडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र सिंह कंवर हमीरपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है। सभी संसदीय पालक अपने संसदीय क्षेत्रों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी की तरफ से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के सफ ल क्रियान्वयन का दायित्व भी संसदीय पालकों पर रहेगा।


अन्य मंत्रियों को भी दायित्व सौंप सकती है सरकार
माना जा रहा है कि संसदीय पालकों की नियुक्तियां करने के बाद आगामी दिनों में कई अन्य मंत्रियों को भी सरकार दायित्व सौंप सकती है। हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति अमित शाह के शिमला दौरे के बाद बनेगी, लेकिन पार्टी स्तर पर अभी से कसरत शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा आगामी दिनों में मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को भी सक्रिय करने वाली है। इसके तहत पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा को तैयार किया जा रहा है। इसमें बूथ और मंडल स्तर से लोगों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। पार्टी ने 4 मंत्रियों को संसदीय पालक का दायित्व सौंप दिया है। यानी उनको अपने विभागों का कामकाज देखने के अलाव पार्टी का अतिरिक्त दायित्व भी संभालना होगा ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों तक जनता को पहुंचाया जा सके।


4 मंत्रियों को सौंपा दायित्व : सत्ती
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि 4 मंत्रियों को संसदीय पालकों का दायित्व सौंपा गया है। सभी मंत्री अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। मंत्रियों पर पार्टी की तरफ से सौंपे गए कार्यक्रमों के सफ ल क्रियान्वयन का दायित्व भी होगा।

Vijay