BJP ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए सवाल, पुराने वायदों का क्या हुआ?

Wednesday, Nov 01, 2017 - 04:51 PM (IST)

शिमला (विकास): केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2012 के चुनावों में कांग्रेस ने 222 वायदे प्रदेश की जनता के साथ किए थे, जिनमें से 108 पर कुछ भी नहीं किया गया। यानी कि जनता के साथ उस समय भी धोखा किया गया। अब नए घोषणापत्र में भी जनता से धोखा करने की कोशिश की गई है। नए घोषणापत्र में 275 वायदे किए हैं जिनमें अधिकतर पुरानी घोषणाएं हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में भ्रष्टाचार के मामलों की निगरानी एवम सजा की बात कही गई है। फिर भ्रष्टाचार से घिरे मुख्यंत्री वीरभद्र सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं। कांग्रेस जान चुकी है कि उनकी हर सुनिश्चित है इसलिए हताशा एवम निराशा में ये घोषणापत्र जारी किया गया है। 


2016 में मात्र 3300 बेरोजगारों को रोजगार मिला
जीएसटी पर 10 लाख की सीमा में छूट कर 20 लाख करने को लेकर प्रयास करेंगे तो फिर ये छूट की मांग पहले क्यों नहीं की गई? 5000 टूरिस्ट गाइड रखने का भी हवाला था योजना ही कांग्रेस शुरू नहीं कर पाई। कर्मचारियों के लिए नियमित करने का चुनावी वायदा किया गया। 5 साल तक क्यों नहीं कोई नीति बनाई? सरकार ने 28 गुना ज्यादा कर्जा लिया उसका विकास कहीं दिख नहीं रहा है। फिर पैसा कहां गया। रोजगार कार्यालय में 8 लाख बेरोजगार पंजीकृत है लेकिन 2016 में मात्र 3300 बेरोजगारों को रोजगार मिला। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं से ठगी की गई। कर्मचारियो को 4-9-14 का लाभ देने की बात कही है 5 साल तक क्या करते रहे। किसानों बागवानों एवम महिलाओं के साथ किए गए। पुराने वायदे ही पूरे नही किए तो नए वायदे जनता को छलने के लिए किए गए है।