भाजपा सरकारें प्रचार में हीरो, विकास में है जीरो : संजय रत्न

Saturday, Jan 08, 2022 - 12:01 PM (IST)

ज्वालामुखी (कौशिक) : ज्वालामुखी के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए प्रचार और विज्ञापन वाली सरकारें बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार केवल प्रचार वाली सरकारें रह गई हैं। भाजपा धरातल पर लोगों को आधारभूत सुविधाएं पंहुचाने में नाकाम रही है। केंद्र की गलत नीतियों से आज देश का हर वर्ग आहत हुआ है। गरीब वर्ग के लिए 2 वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार रास्ते मे ही हांफ गई है। हालत ऐसी हो गई है कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं, अस्पतालों में इलाज के लिए डॉक्टर नहीं। जनमंच द्वारा अधिकारियों को प्रताड़ित करना ही सरकार की मंशा रही है। भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश में विकास को लेकर जीरो और प्रचार में हीरो हैं, लेकिन अब जनता इनकी बातों में नहीं आएगी, जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में भाजपा को दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी इसका जनता अभी से मूड बना चुकी है।
 

Content Writer

prashant sharma