दलितों के अधिकारों का हनन कर रही भाजपा सरकार: सुरेश

Monday, Jul 30, 2018 - 09:32 AM (IST)

धर्मशाला (पूजा): प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार व अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव डा. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव डा.एस.पी. सिंह ने वर्तमान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं कि भाजपा सरकार दलित समुदाय के लोगों के अधिकारों का हनन व समाज को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से लेकर आज दिन तक दलितों पर अत्याचार तथा उनके साथ मारपीट व भेदभाव की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है तथा संविधान बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस देश में आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है तथा दलितों के बजट में कटौती। हालांकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है लेकिन भाजपा सरकार बनते ही इस आयोग को भंग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बैकलॉग भरने की भी अधिसूचना जारी की थी लेकिन भाजपा सरकार ने सता में आते ही उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। सुरेश ने कहा कि शीघ्र ही अनुसूचित जाति विभाग आयोग भंग करने के विरोध में आंदोलन करने जा रहा है।
 

kirti