भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार: पठानिया

Monday, Dec 24, 2018 - 05:17 PM (IST)

धर्मशाला : युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की मंझग्रां पंचायत द्रमन के सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंझग्रां, सिहवां और क्यारी पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पठानिया ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों पर अनदेखी का आरोप लगाया। जब से कांग्रेस सरकार गई है तब से विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पठानिया ने कहा कि आने बाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कम से कम 50 प्रतिशत भाग शाहपुर में डाला जाएगा। पठानिया ने बूथ-बूथ पर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।
 

kirti