हिस्सा-पत्ती का खेल में दर्ज हो रहे कांग्रेसियों पर मुकद्मे: हजारी

Monday, Aug 19, 2019 - 04:44 PM (IST)

ऊना (विशाल): भाजपा सरकार के दबाव में ऊना पुलिस कांग्रेसियों पर जानबूझकर मुकद्मे दायर कर रही है और विधायक सतपाल रायजादा के स्टाफ पर दर्ज हुआ मामला है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना कार्यालय में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस ऊना अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कही। बैठक में प्रभारी रविंद्र मोहन व जिला मंडी के कांग्रेस अध्यक्ष शशी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे जबकि पी.सी.सी. सचिव संजीव कंवर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंद्र सहोड़, वरिंद्र सैनी, रणजीत चौधरी, हरिकेश, अनिल रुद्रा, करनैल सिंह, मुकेश पुरी, सलिंद्र पाल, रोहन द्विवेदी, अरविंद्र काकू, रमेश ठाकुर, रजनीश कुमार, प्रदीप विक्का, बंटी सैनी, वरुण पुरी, शमशेर बसोली, दर्शन लाल बराना, धर्म सिंह, शिव किशोर, वासुदेव, राम मूर्ति सैनी, सुनील ऐरी, विजय धीमान, अमन लंबड़, शिव सहोड़ रोहित, राजेंद्र, प्रिंस, मनी सूरी, जीवन बडैहर, गिन्नू सैनी, बी.डी.सी. उर्मिला देवी, भूषण प्रलाद, रमेश शर्मा, चरण सिंह सैनी, परमजीत, शिव कुमार, मुकुल बाली, वासुदेव, रविंद्र सैनी, महिला कांग्रेस प्रधान जसवीर कौर व रमेश ठाकुर सहित अन्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर पी.सी.सी. को भेजा गया।

ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दवाब में पुलिस झूठे केस बनाकर कांग्रेेसियों को जानबूझ कर प्रताडि़त कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह तंग किया जा रहा है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। अगर पुलिस भाजपा के दबाव में ऐसे ही काम करती रही, तो कांग्रेस पुलिस व भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिली भगत से ऊना जिला की स्वां नदियों का सीना छननी किया जा रहा है। बेरोक स्वां नदी में बड़ी-बड़ी मशीनरी उतारी जा रही है। जगह-जगह रेत के डंप लगे हुए, जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

भाजपा सरकार से मिलीभगत के चलते ही खनन का कारोबार जिला ऊना में दनदना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर ओर माफिया सक्रिय है और हिस्सा-पत्ती का खेल जोरों पर चला हुआ है। बैठक में मौजूद प्रभारी रविंद्र मोहन ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधानसभा चुनाव में हुई हार से बौखला गए है, जिसके चलते ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा को बदनाम करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को बदनाम व प्रताडि़त करने के चलते ही पिछले विस चुनाव में भाजपा ऊना में हारी थी और अगली बार होने वाले चुनाव में भी हार पक्की है।

kirti