Watch Video: BJP से गद्दारी करने वालों पर सत्ती ने दिया ये बड़ा बयान

Monday, Dec 11, 2017 - 01:27 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने चुनावों में गद्दारी करने वाले नेताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जिन नेताओं या कार्यकर्ताओं ने चुनावों के समय पार्टी से गद्दारी की है उनके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। जो नेता 5 साल तक पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर बने रहते हैं और बाद में समय आने पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं, ऐसे नेताओं के खिलाफ मंडल और जिला से रिपोर्ट मांगी गई है। पार्टी हाईकमान इस पर कार्रवाई करेगा। साथ ही  हिमाचल और गुजरात में 101% भाजपा की सरकार आएगी। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो लहर चली है उसको जनता का साथ मिलने वाला है। 


कांग्रेस को 18 दिसंबर को पिटारा खुलने पर पता चलेगा जीत का अंतर
हिमाचल में भाजपा फिफ्टी प्लस का टारगेट निश्चित रूप से पूरा करने जा रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने माता नैना देवी मंदिर में कल रात पूजा-अर्चना, कन्या पूजन और आरती दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। स्थानीय पुजारी दीपक भूषण, विक्की शर्मा, रिंकू शर्मा, अमित और राजेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सत्ती ने कहा कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और वह खुद कांग्रेस के माफिया राज के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के माफिया से जुड़े लोगों ने कई तरह की अफवाह फैलाई है। लेकिन 18 दिसंबर को जब मशीनें और पिटारा खुलेगा तो जीत का अंतर पता चलेगा। 


भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार 
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि एक ऐसी सरकार हिमाचल में बने जो लोगों की भलाई के लिए काम कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह भी अफवाह फैला रहे हैं कि प्रदेश में उनकी सरकार आने वाली है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार क्या इसलिए आएगी कि उनके मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में डूबे रहे। 5 साल तक मात्र न्यायलय के चक्कर काटते रहे या गुड़िया प्रकरण के कारण होशियार सिंह जैसे कर्मठ ईमानदार फारेस्ट गार्ड की मौत, प्रदेश में पांच वर्ष कानून और व्यवस्था का बुरा हाल रहा। 18 दिसंबर को भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन करेगी। माता रानी की आशीर्वाद से लोगों की समस्याओं का हल होगा, प्रदेश में फिर से विकास की गंगा बहेगी।