भाजपा ने नगर परिषद संतोषगढ़ में घोषित किए प्रत्याशी

Tuesday, Dec 22, 2020 - 09:49 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): नगर परिषद संतोषगढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। भाजपा ऊना मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा संतोषगढ़ के चुनाव प्रभारी रामपाल सैनी द्वारा नगर शहरी इकाई के प्रधान सुभाष सैनी सहित नगर परिषद के 9 वार्डों में भाजपा समॢथत प्रत्याशियों की घोषणा आज विधिवत रूप से कर दी गई। इसमें वार्ड नम्बर 1 से संदीप कुमार, वार्ड नम्बर 2 से किरण कुमारी, वार्ड नम्बर 3 से संतोख सिंह, वार्ड नम्बर 4 से राजविन्द्र कौर, वार्ड नम्बर 5 से निर्मल देवी, वार्ड नम्बर 6 से रजनीश चब्बा, वार्ड नम्बर 7 से अवतार सिंह, वार्ड नम्बर 8 से रचना देवी व वार्ड नम्बर 9 से मनीश को नगर परिषद चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया।

Vijay