लोकसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर हमलावर हुईं BJP-Congress (Watch Video)

Friday, May 03, 2019 - 03:51 PM (IST)

हमीरपुर (राकेश पाल): लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने सी.एम. जयराम ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी पर जवाबी हमला किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि जयराम ठाकुर स्वयं एक्सीडैंटल सी.एम. हैं। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद वह सी.एम. के पद पर रहेंगे या नहीं, इस बात की चिंता करें। प्रेम कौशल शुक्रवार को हमीरपुर में प्रैस वार्ता कर रहे थे।

लोकसभा चुनावों के परिणाम होंगे आश्चर्यजनक

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बाईचांस मुख्यमंत्री बने हैं और उनका डेढ़ साल निकल गया है लेकिन अब जो लोकसभा चुनावों के परिणाम आएंगे वे आश्चर्यजनक होंगे। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री तो विपक्ष के नेता रहेंगे ही लेकिन भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री का अपने पद पर बने रहना बहुत मुश्किल होगा। अगर बदलाव कहीं होगा तो वह भाजपा के नेतृत्व में होगा।

हार को देखते हुए बौखलाहट में कांग्रेस

वहीं मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री को हटाने की बात है तो कांग्रेस की पार्टी पप्पुओं की पार्टी है। वह आलू से सोना बना सकते हैं। वो कुछ भी कह सकते हैं, मुख्यमंत्री को हटाने की बात कर सकते हैं परंतु यह भाजपा पार्टी है यहां चाय बेचने वाला पी.एम. तक बन जाता है। कांग्रेस में इतना दम नहीं है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसी टिप्पणियां करने से बचें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए बौखलाहट में है।

Vijay