BJP के सह प्रभारी संजय टंडन का दावा, बोले-HP में कार्यकर्ताओं और विकास के दम पर रिपीट होगी सरकार

Thursday, Apr 28, 2022 - 06:45 PM (IST)

नाहन (दलीप): भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में कार्यकर्त्ताओं और विकास के दम पर मिशन रिपीट करेगी। संजय टंडन नाहन स्थित हिंदू आश्रम में आयाेजित भाजपा मंडल नाहन की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बीजेपी सह प्रभारी के साथ हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व विधायक राजीव बिंदल समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे पार्टी क रीढ़ हैं और उनके दम ही भाजपा प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय टंडन ने कहा कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद हिमाचल में भी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और आने वाले चुनाव में इसकी तस्वीर नजर आएगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में रिपीट करने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके का इतिहास उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में बना है वही इतिहास अब हिमाचल में भी दोहराया जाएगा। 

उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में अपनी नई टीम बनाई है, जिसमें एक अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये अपना निर्णय है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने से इतना जरूर मालूम होता है कि जब संगठन में ज्यादा अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो वहां अध्यक्षता कम होती है और उसमें डिवीजन ज्यादा होती है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay