कुल्लू में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 06:01 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर सिथत परिधि गृह में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दिवस पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी याद किया गया। जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सिंह शर्मा ने की। वहीं उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।

डॉ. भीमराव अंबेदकर के योगदान को याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 में संविधान दिवस मनाया गया। 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना हुई जिसमें अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई। जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। 

जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कॉलीग्राफ्ड थी, इसमें किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंट का प्रयोग नहीं किया गया। जिस दिन भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था, उस दिन बारिश हो रही थी। भारत की संस्कृति में इसे शुभ संकेत माना जाता है। संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। दो दिन बाद इसे लागू किया गया था। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कुल्लू में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित भी किए गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News