कांग्रेस को बड़ा झटका, नालागढ़ नगर परिषद पर BJP का कब्जा

Friday, Oct 12, 2018 - 05:58 PM (IST)

बद्दी (आदित्य कुमार): नालागढ़ नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव एसडीएम नालागढ़ के कार्यालय में करवाए गए। एसडीएम केशव राम की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुए। जिसमें भाजपा की वार्ड नंबर 8 से पार्षद नीरू शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी को झटका लगा। क्योंकि पहले इसकी कमान कांग्रेस के पाले में थी लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस जीत को भाजपा के समर्थक बहुत बड़ी जीत मान रहे हैं। साथ ही आने वाले चुनावों के लिए एक अच्छा संकेत बता रहें हैं। 


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे दिया गया था, जिसके चलते अध्यक्ष पद के लिए लगातार जद्दोजहद जारी थी। शुक्रवार को एसडीएम नालागढ़ केशव राम की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया रखी गई थी और उसमें वार्ड नंबर 8 से नीरू शर्मा धर्मेंद्र सिंह राणा की ओर से अपने अपने नामांकन भरे गए थे, जब चुनाव करवाए गए उनको 5 मत पड़े और धर्मेंद्र राणा को 4 मत पड़े। जिसके बाद नीरू शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। भाजपा समर्थकों द्वारा नीरू शर्मा का हार पहनाकर स्वागत किया गया।  

Ekta