BJP ने मोदी रथ से फूंका चुनावी शंखनाद, अब ऐसे जानी जाएगी लोगों के मन की बात

Tuesday, Feb 05, 2019 - 03:15 PM (IST)

ऊना(अमित):मिशन 2019 के लिए भाजपा ने कमर कसते हुए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत के मन की बात मोदी के रथ के साथ शुरू किया है। ऊना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जहां हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगा वहीँ रथ में एक सुझाव पेटी रखी गई जिसमें आने वाले सुझावों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

भाजपा ने अब की बार, 400 के पार मिशन को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा अपने मिशन को कामयाब करने के लिए विभिन्न अभियान और कार्यक्रम चला रही है। अब भाजपा ने देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से 163 सीटों के लिए भारत के मन की बात, मोदी के साथ प्रचार प्रसार रथ रवाना किये है। इनमें से हिमाचल प्रदेश के शिमला और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों में भी रोजाना हर विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ दौड़ते नजर आएंगे। सत्ती ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य इस सुझाव पेटियों के माध्यम से देश के 10 करोड़ो लोगों के सुझाव लेने का लक्ष्य है।
 

kirti