चुनाव आए तो BJP ने फिर पूछा शांडिल का सोलन में पता

Thursday, Apr 25, 2019 - 12:24 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): लोकसभा चुनावों को लेकर सोलन जिला भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को घेरा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो स्थानीय विधायक का घर गांव बशील में है, लेकिन सच यह है कि उनका कोई स्थाई पता नहीं है, जहां फरियादी उनसे मिल सके। सोलन के विधायक विश्राम गृह के कमरा नंबर-2 में जरूर आते हैं, लेकिन इसकी जानकारी कांग्रेस के चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही रहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच केवल वोट मांगने के समय जाते हैं, जीतने के बाद वे चुनिंदा कांग्रेसियों को ही मिलते हैं। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य रुके पड़े हैं, लेकिन स्थानीय विधायक कुंभकर्णी नींद में हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब प्रश्न करने लगी है कि हमारा विधायक लापता है और उसे कोई ढूंढ कर लाओ।
 

kirti