भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया घटिया राजनीति करने का आरोप

Monday, May 14, 2018 - 04:51 PM (IST)

शिमला : भाजपा ने कांग्रेस पर अवैध अतिक्रमण के मसले पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल , भाजपा जिला महासू सह मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, महामंत्री सतीश पिरटा व राकेश शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा है कि भाजपा सरकार और जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा पर उंगली उठाने से पूर्व कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि उनकी सरकार के समय गरीब और भूमिहीन किसानों को किस तरह से तंग किया गया। कहा गया है कि एक कांग्रेस नेता द्वारा ही न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिसके बाद गरीब किसान-बागवानों के घरों में बिजली और पानी तक के कनैक्शन काट दिए गए और आज जब न्यायालय के आदेशानुसार बड़े कब्जाधारियों पर कार्रवाई हुई है तो कांग्रेस के लोग घड़ियाली आंसू बहाना शुरू कर दिया है जबकि सच्चे हितैषी होने का दम भरने वाले कांग्रेस और माक्र्सवादी नेताओं को न्यायालय में अपना पक्ष रखना चाहिए था।

न्यायालय में चुनौती देने का काम कांग्रेस के नेताओं ने किया
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने अधिकतम समय प्रदेश में राज किया है, लेकिन कोई भी सक्षम नीति गरीब किसानों-बागवानों के संरक्षण के लिए लाने में वे असफल रहे। इसके साथ ही जब इस दिशा में भाजपा द्वारा प्रयास किए गए तो उन्हें न्यायालय में चुनौती देने का काम कांग्रेस के नेताओं ने किया। कहा गया है कि आज जब बड़े कब्जाधारियों पर कार्रवाई हुई है तो कांग्रेस नेताओं ने घडि़य़ाली आंसू बहाने शुरू कर दिए हैं जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार में केवल छोटे और भूमिहीन किसानों की भूमि पर लगे बगीचों को  काटा गया। 

kirti