भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बोलीं-कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं

Saturday, Sep 02, 2017 - 12:29 AM (IST)

मनाली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस राज में हिमाचल प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुडिय़ा मामले में सरकार ने जो पर्दा डालने का प्रयास किया है वह शर्मनाक है। भाजपा नेत्री सरोज पांडे यहां महिलाओं को पालक बूथ कार्यक्रम में जानकारी देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री गुनहगारों को सजा देने की बजाय उनका बचाव कर रहा हो उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार के होते हुए किसी भी गुनहगार का बचना नामुमकिन है।  

प्रदेश में बढ़ा भाजपा का जनाधार  
प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद राम स्वरूप शर्मा और विधायक गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और इस बार प्रदेश में भाजपा ही सत्तासीन होगी। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजरी नेगी, जिप सदस्य सीता राखा, पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, ठाकुर दास व गोवर्धन नारायण उपस्थित रहे।