मानव परिंदों व पर्यटकों से एक बार फिर गुलजार होगी बिलिंग घाटी

Thursday, Sep 06, 2018 - 11:13 AM (IST)

 

पपरोला : प्रतिबंध खुलने के बाद 10 दिनों में विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी एक बार फिर मानव परिंदों व पर्यटकों से गुलजार होगी। एस.डी.एम. विकास शुक्ला ने बताया कि 16 सितम्बर से बिलिंग घाटी को प्रशासनिक तौर पर खोल दिया जाएगा, जिसके बाद मौसम खुलने के साथ ही बिङ्क्षलग में पैराग्लाइडिंग उड़ानों का सिलसिला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिलिंग घाटी में जाने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स के लिए प्रशासन की ओर से जल्द टैंडर आमंत्रित किए जाएंगे। बिलिंग से टैंडम उड़ान करवाने वाले पायलट राज कुमार ने बताया कि मौसम खुलने का सभी पायलटों को बेसब्री से इंतजार है। साडा सुपरवाइजर रणविजय ने बताया कि बिलिंग में जून माह से शुरू हुए ग्रीन टैक्स को निजी व बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों से वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि औसतन बिलिंग में रोजाना 50 से 100 तक बाहरी राज्यों से पर्यटक घूमने न टैंडम उड़ानों का आनंद लेते हैं।

निजी फर्म वसूलेगी ग्रीन टैक्स 
एस.डी.एम. विकास शुक्ला ने बताया कि बिलिंग में फिलहाल साडा की निगरानी में ग्रीन टैक्स लिया जा रहा है, जिससे अभी तक प्रशासन को लगभग एक माह 10 दिन में लगभग 70 हजार रुपए आय हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रीन टैक्स को वसूलने के लिए टैंडर द्वारा किसी फर्म को जिम्मा सौंपा जाएगा। 
 

 

kirti