कांगड़ा-चम्बा के उपभोक्ताओं के बिल हुए पेपरलैस, अब E-Mail और SMS से मिलेगी जानकारी

Thursday, Jan 10, 2019 - 09:19 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): बी.एस.एन.एल. ने कांगड़ा व चम्बा जिला के लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल और अन्य पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिलों को जनवरी से पेपरलैस कर दिया है। फरवरी में कांगड़ा व चम्बा के उपभोक्ताओं को प्रिंटड बिल नहीं मिलेंगे। अब बिलों की जानकारी ई-मेल और एस.एम.एस. द्वारा दी जएगी। उपभोक्ता बिलों का भुगतान ऑनलाइन भी कर सकते हैं, जिसके लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर माई बी.एस.एन.एल. एप डाऊनलोड करना होगा। भुगतान की यह दोनों तरह की प्रक्रियाएं बहुत ही सरल हैं।

29,325 है बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं की संख्या

कांगड़ा व चम्बा में बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 29,325 है, जिसमें से 11,000 ब्रॉडबैंड के उपभोक्ता हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक गो-ग्रीन का विकल्प नहीं चुना है वे उपभोक्ता गो-ग्रीन के तहत अपना ई-मेल और मोबाइल नंबर किसी भी नजदीकी बी.एस.एन.एल. कार्यालय या ग्राहक सेवा केंद्र में दर्ज करवा सकते हैं। गो-ग्रीन विकल्प चुनने पर बी.एस.एन.एल. द्वारा बिल में 10 रुपए की छूट भी दी जएगी।

मैसेज दिखाकर जमा करवा सकते हैं बिल

बिल उपलब्ध न होने की स्थिति में भी उपभोक्ता अपना मैसेज दिखा कर डाकघर तथा ग्राहक सेवा केंद्र में अपना बिल जमा करवा सकते हैंं। बी.एस.एन.एल. धर्मशाला के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में कांगड़ा व चम्बा के उपभोक्ताओं को प्रिंटड बिल नहीं मिलेंगे। दोनों जिला को पेपरलैस कर दिया गया है। ग्रो-ग्रीन विकल्प चुनने पर प्रति बिल पर 10 रुपए की छूट उपभोक्ता को दी जाएगी।

Vijay