साल में अब एक साथ नहीं आएगा पानी का बिल

Friday, Jan 18, 2019 - 06:14 PM (IST)

धर्मशाला : लोगों को पानी का बिल साल में एक बार की बजाय 2 या 4 बार देना पड़ सकता है। आई.पी.एच. विभाग बिल जारी करने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में पानी का बिल साल में एक ही बार जारी होता है। इस व्यवस्था के तहत विभाग के उपभोक्ताओं को एक साथ ज्यादा राशि जमा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग तिमाही या फिर हर 6 महीने के बाद बिल जारी करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। आई.पी.एच. मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से बैठक कर इस दिशा में काम करने के निर्देश भी जारी किए हैं। आई.पी.एच. मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारी को जारी निर्देशों पर साल में 2 या 4 बार जिला के पेयजल उपभोक्ताओं से पानी का बिल वसूल करने की इस प्रक्रिया पर विभागीय अधिकारियों ने करना शुरू कर दिया है।
 

kirti