राशन चोरी घोटाले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Monday, Sep 02, 2019 - 04:31 PM (IST)

बिलासपुर :(मुकेश): राशन चोरी घोटाले में पुख्ता प्रमाण होने के बावजूद भी भाजपा से जुड़े संलिप्त लोगों को बचाने के मामले को दबाने के विरोध में घुमारवीं में कांग्रेस पार्टी ने  पूर्व सी.पी.एस. राजेश धर्माणी की अगुवाई में सोमवार को रैली निकालकर एस.डी.एम. के कार्यालय के  बाहर  धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से  मांग की है कि शीघ्र राशन चोरी घोटाले की न्यायिक जांच करवाई जाए अन्यथा घुमारवीं विधानसभा चुना क्षेत्र की पूर्ण जनता सड़कों पर न्याय प्राप्ति के लिए उतरेगी जिसके प्रति प्रदेश सरकार जवाबदेह होगी।

 

Kuldeep