बिलासपुर की नेहा चौधरी ने जीता मिस हिमालय-2018 का खिताब

Saturday, Sep 01, 2018 - 08:24 PM (IST)

घुमारवीं: मिस ग्लोरी ऑफ  इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने मिस हिमालय का खिताब अपने नाम किया है। उपलब्धि पर उसके परिजनों व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिल्ली में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबुड प्रोड्यूसर अफरोज खान व यूसमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सैलिब्रिटी गैस्ट के रूप में 2015 मिस हिमालया विनर मिस शेरपा उपस्थित रहीं। समारोह में ऋषिकेश गांव की नेहा ने मिस हिमालय इंटरनैशनल पेजैंट में पहला स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। उसके साथ ही सिक्किम की दृश्य नव टीन हिमालय का खिताब जीता। नेहा सुपर मॉडलिंग के साथ अभिनय के दम पर प्रोडक्शन और सम्मानियों का दिल जीत चुकी हैं। इसके अलावा नेहा ने सामाजिक क्षेत्र में भी नाम कमाया है।

प्रदेश व देश का नाम किया रोशन
दिन-प्रतिदिन बेहतर मुकाम हासिल करके नेहा ने अपना ही नहीं प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। नेहा इस क्षेत्र में निरंतर काम कर रही है। नेहा चौधरी को विश्व शांति का संदेश देने के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले नेहा ने मिस ग्लोरी ऑफ  इंडिया, मिस अखंड भारत, मिस नमो इंडिया, मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड खिताब हासिल कर अपना, अपने माता-पिता, जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। फैशन व मॉडल की दुनिया में कदम रखने के साथ ही नेहा दुनिया में विश्व शांति को लेकर भी कार्य करेंगी।

Vijay