वर्षाशालिका में मृत पड़ा मिला व्यक्ति

Saturday, Jun 16, 2018 - 09:02 PM (IST)

बिलासपुर : बरमाणा पुलिस थाना के अंतर्गत एक वर्षाशालिका में व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अवतार सिंह (55) पुत्र सौढा राम नावा जिला पटियाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस को टैलीफोन पर सूचना दी कि वर्षाशालिका में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी तलाशी लेने के दौरान मिले कागजात से मृतक की पहचान की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। डी.एस.पी. संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

Kuldeep